वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (WTO) ने चेतावनी दी है कि दुनिया का व्यापार सिस्टम सबसे नाजुक दौर में है। अगर दुनिया दो गुटों में बंट गई — एक अमेरिका-यूरोप और दूसरा चीन-रूस वाला — तो 2050 तक ग्लोबल GDP 5.1% तक गिर सकती है और एक्सपोर्ट 18.6% कम हो सकता है। WTO का कहना है कि पुराने नियम अब AI, डिजिटल ट्रेड और जियोपॉलिटिक्स के दौर में फेल हो रहे हैं। अगर सहयोग बढ़ा तो GDP 2.9% बढ़ भी सकती है। इसी बीच बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स ने कहा है कि AI के दम पर जो शेयर बाजार पिछले 2 साल से भाग रहा था, अब उसमें भी डर दिख रहा है क्योंकि बड़ी टेक कंपनियों ने बहुत ज्यादा कर्ज ले लिया है


