BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

भाजपा प्रदेश कार्यालय में दीपोत्सव




देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने कल देर रात प्रदेश कार्यालय में दीपावली का उत्सव मनाया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। दीप जलाकर और आतिशबाजी करके पर्व को और भी खास बनाया गया।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता पूजन के आयोजन में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, कार्यालय प्रमुख कौस्तुभानंद जोशी, मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।