रायपुर,। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार की देर रात 10
राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्ति की है। जिसमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है
।
विश्व भूषण हरिचंदन की जगह रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का नया
राज्यपाल बनाया गया है। विश्व भूषण हरिचंदन को फिलहाल किसी भी राज्य का
प्रभार नहीं मिला है। उन्हें 23 फरवरी 2023 को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल
नियुक्त किया गया था।
70 वर्षीय रमन डेका का जन्म 1 मार्च 1954 को
हुआ था। वे वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव हैं। वे 1980 से राजनीति
में सक्रिय हैं। डेका दो बार भाजपा की टिकट पर सांसद बन चुके हैं। 2009 में
वे पहली बार असम की मंगलदोई सीट से सांसद चुने गए थे। इसके बाद 2014 में
दोबारा सांसद बने।
रमन डेका लोकसभा में अध्यक्षों के पैनल के सदस्य
भी थे, साथ ही डेका परामर्श समिति के सदस्य, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम
योजना की केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे। साथ ही वे विदेश
मंत्रालय और विदेश एवं प्रवासी भारतीय मामलों के सदस्य भी रहे। रमन डेका
2006 में असम भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके है।
रामेन डेका हाेंगे छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल, देर रात आदेश जारी
