BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

स्वामी गीतानंद गिरि बने आह्वान अखाड़े के श्रीमहंत सचिव




हरिद्वार,। श्री शंभू पंच दशनाम आह्वान अखाड़े के थानापति स्वामी गीतानंद गिरि महाराज को अखाड़े का श्रीमहंत सचिव नियुक्त किया गया है।

अखाड़े में हुए समारोह में थानापति गीतानंद गिरि महाराज को अखाड़े का सचिव नियुक्त किया गया। इससे पूर्व अखाड़े के पदाधिकारियों ने अपने आराध्य भगवान श्री गणेश का पूजन-अर्चन किया। तत्पश्चात स्वामी गीतानंद गिरि महाराज के सचिव पद पर नियुक्ति की घोषणा की गई। इस अवसर पर अखाड़े के सभापति श्रीमहंत पूनम गिरि महाराज ने श्रीमहंत गीतानंद गिरि महाराज को बधाई देते हुए सनातन परम्परा के प्रचार-प्रसार करने व अखाड़े की परम्परा को आगे बढ़ाने पर बल दिया। महामंत्री श्रीमहंत सत्यगिरि महाराज ने भी स्वामी गीतांनद को सचिव बनने पर बधाई दी।

इस अवसर पर पूर्व सभापति अमरशब्दानंद गिरि, उपाध्यक्ष्ज्ञ शिवेष गिरि, आय-व्यय निरीक्षक कैलाशुपुरी, षडदर्शन साधु समाज के राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमहंत ब्रह्मानंद गिरि, अखाड़े के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत चेतनानंद गिरि महाराजव रमता पंच व श्रीमहंत मौजद रहे। उक्त आशय की जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत चेतनानंद गिरि महाराज ने दी।