80वें स्वतंत्रता दिवस पर जन सेवा संघ ट्रस्ट ने पहाड़ी जनजाति परिवारों के साथ मनाया जश्न
*खोकरो गाँव में झंडा फहराकर, केक काटकर और सामग्री वितरित कर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस*
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर *जन सेवा संघ ट्रस्ट, बोराम प्रखंड, पहाड़पुर* की टीम ने *खोकरो गाँव* में निवासरत *पहाड़ी जनजाति परिवारों* के साथ हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत गाँव की *बुजुर्ग माता* के कर-कमलों द्वारा *तिरंगा झंडा फहराकर* की गई। इसके पश्चात सभी ने राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति का माहौल बनाया।
इस अवसर पर ट्रस्ट की सदस्य *सपना थापा जी की माताजी* का जन्मदिन भी मनाया गया। उनके जन्मदिन पर *केक काटकर* बच्चों में खुशियां बांटी गईं।
*वितरित की गई सामग्री:*
बच्चों के बीच *फूड पैकेट* वितरित किए गए जिसमें बिस्किट, चॉकलेट, फ्रूटी, क्रीम बन, चिप्स, केला, केक, पानी की बोतल, टॉस, बिस्किट आदि शामिल थे। साथ ही *मैगी बनाकर* सभी को खिलाई गई।
बच्चों को *पढ़ाई की कॉपी-किताबें, बैट-बॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, लूडो, छाता, तिरंगा झंडा* दिए गए।
परिवारों के बीच *चादर, साड़ी, तिरपाल, दरी, चटाई* का वितरण किया गया।
साथ ही *बच्चों का कपड़ा, बच्चियों का ड्रेस और बड़ों का ड्रेस* भी वितरित किया गया।
*कार्यक्रम में उपस्थित:*
इस आयोजन में *निताई गोराई, सूरज कुमार, अभिषेक कुमार, पंकज सिंह, बृज मोहन, विशाल कुमार, कुणाल शर्मा, अमन कुमार, कृष्णा मोहन, हेमंत मेटी, सपना थापा, अमृत कौर, प्रबीर रॉय, अनीशा सिन्हा, अर्चना कुमारी, रीना सोरेन, सुनील गुप्ता, सूरज सिंह, प्रकाश कुमार, अविनाश कुमार, राम ठाकुर* सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि "स्वतंत्रता का असली अर्थ तभी सार्थक है जब समाज का अंतिम व्यक्ति भी खुशहाल हो। बच्चों के चेहरे की मुस्कान ही हमारे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है।"






