राजकीय श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मेले का आयोजन 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क टेंट सिटी, सुगम जलापूर्ति, 24×7 मेडिकल सुविधा, एम्बुलेंस सेवा, CCTV निगरानी, ड्रोन सर्विलांस, QR कोड के माध्यम से जानकारी तथा शीघ्र दर्शन की व्यवस्था की गई है। श्रावणी मास में कांवरियों के सुगम जलापर्ण के लिए प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने, निर्धारित मार्ग का उपयोग करने, साफ-सफाई बनाए रखने एवं प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की गई है। चिकित्सा सहायता के लिए नजदीकी हेल्प डेस्क से संपर्क करने तथा भीड़ में धैर्य बनाए रखते हुए एक-दूसरे की सहायता करने का भी आग्रह किया गया है।
मेले के दौरान शिवगंगा सरोवर में लेजर शो के माध्यम से श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथ मंदिर से जुड़े इतिहास की जानकारी दी जाएगी। शिवलोक परिसर में भगवान शिव की झांकी, शिव विवाह, महाआरती एवं भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। शीघ्र दर्शन के लिए स्मार्ट कार्ड के माध्यम से सुगम जलापर्ण की व्यवस्था तथा अत्याधुनिक एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी। पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी ड्रोन एवं कैमरों के माध्यम से की जाएगी।
राजकीय श्रावणी मेला 2026: बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं






