BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बिहार के सभी बीएड कॉलेजों में स्थापित होंगे डिग्री कॉलेज


राज्य में उच्च शिक्षा के व्यापक विस्तार एवं विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी बीएड कॉलेजों में डिग्री कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।

यह पहल शिक्षा के बुनियादी ढाँचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इसके माध्यम से युवाओं को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें अन्य शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी।

सरकार का मानना है कि इस निर्णय से राज्य में शिक्षा का स्तर और सुदृढ़ होगा तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ा जा सकेगा। साथ ही, यह पहल बिहार को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगी।

इस निर्णय के लागू होने से राज्य के शैक्षणिक ढांचे में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद जताई जा रही है।