BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सावन की अंतिम सोमवारी पर चार धाम मंदिर परिसर में भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन


हुसैनाबाद: कृष्णा यादव 

हुसैनाबाद: हुसैनाबाद प्रखण्ड क्षेत्र के नहर मोड़ स्थित चार धाम मंदिर परिसर में पवित्र माह सावन के अंतिम सोमवारी के अवसर पर भव्य भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी हुसैनाबाद चंदन कुमार, कमिटी के अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ  किया।मुख्य अतिथि हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार ने चार धाम मंदिर परिसर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का दर्शन किया एवं क्षेत्रवासियों के लिए सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के अनुसार सावन माह को पवित्र माह माना जाता है। सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ को जो भी जल, बेलपत्र आदि चढ़ाते हैं एवं उनकी आराधना करते हैं उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया यह सराहनीय कार्य है। संगीत मनुष्य को तनाव से दूर करता है। उन्होंने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं कलाकारों को भी सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।इसके पूर्व कमिटी के सदस्यों ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों एवं कलाकारों को अंग वस्त्र, फूल माला आदि देकर सम्मानित किया। अंतिम सोमवारी के अवसर पर शिव शक्ति धाम ट्रस्ट के सदस्यों के सौजन्य से महा भंडारे का आयोजन किया गया।वहीं इस अवसर पर झारखंड बिहार के सुप्रसिद्ध ब्यास बिपिन पाठक एवं शिव कुमार चौधरी ने एक से एक भक्ति एवं भोजपुरी गीत, नृत्य आदि प्रस्तुत कर उपस्थित भोजपुरी को श्रोताओं को झुमाया।वहीं इस अवसर पर शिव शक्ति धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता, कमलेश विश्वकर्मा,श्रवण अग्रवाल,स्थानीय ब्यास बीरेंद्र पासवान, सिपाही यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।