BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

भुईयां समाज को अब मिलेगी निःशुल्क कानूनी मदद, अभय भुईयां बने जिला कानूनी सलाहकार


मेदिनीनगर। अखिल भारतीय भुईया समाज कल्याण समिति के पलामू जिला संगठन ने विस्तार करते हुए युवा अधिवक्ता अभय भुईयां को जिला कानूनी सलाहकार मनोनीत किया है। संगठन के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार भुईयां ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपते हुए नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके सुखमय जीवन की कामना की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज कुमार भुईयां ने कहा कि युवा अधिवक्ता अभय भुईयां के संगठन से जुड़ने से समाज को कानूनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। खासकर समाज के गरीब, जरूरतमंद और वंचित लोगों को कानूनी मामलों में उचित मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध कराने में संगठन को काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में संगठन गंभीरता से काम करेगा।

उन्होंने बताया कि पलामू जिले में संगठन को और मजबूत करने के लिए जल्द ही जिला कमेटी का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के सभी प्रखंडों में संगठन का विस्तार कर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

नवनियुक्त जिला कानूनी सलाहकार अभय भुईयां ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के गरीब एवं पिछड़े लोगों को कानूनी मामलों में आवश्यक सहयोग और निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही समाज में व्याप्त समस्याओं और कुरीतियों को दूर करने के लिए भी संगठन के साथ मिलकर सार्थक पहल की जाएगी।

उन्होंने कहा कि न्याय और कानूनी अधिकारों के प्रति समाज के लोगों को जागरूक करना भी उनकी प्राथमिकता होगी, ताकि जर�