BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सुरत उच्च विद्यालय के निर्माण को लेकर विवाद, रास्ता रोकने का आरोप; जांच की मांग


मेदिनीनगर, 26 अगस्त। पलामू जिले के लोहड़ा गांव स्थित राजकीय प्लस-2 सुरत उच्च विद्यालय के नवनिर्मित भवन के निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। झारखंड क्रांति मंच ने आरोप लगाया है कि विद्यालय भवन का निर्माण पुराने सर्वे में दर्ज रास्ते पर किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों, विशेषकर दलित समुदाय के लोगों के आवागमन का रास्ता बाधित होने की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

मामले की शिकायत मिलने के बाद झारखंड क्रांति मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु एवं पलामू जिलाध्यक्ष धीरज कुमार वर्मा उर्फ धीरज चंद्रवंशी ने लोहड़ा गांव पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। नेताओं ने निर्माण कार्य को लेकर नाराजगी जताते हुए पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत से पूरे मामले की जांच कराने तथा जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

झारखंड क्रांति मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने कहा कि ग्रामीणों के अनुसार पुराने सर्वे एवं नक्शे में दर्ज रास्ते का इस्तेमाल लंबे समय से स्थानीय लोग आवागमन के लिए करते आ रहे हैं। उनका आरोप है कि वर्तमान में इसी रास्ते को प्रभावित करते हुए विद्यालय भवन के निर्माण के लिए गड्ढे खोदकर पिलिंथ एवं सरिया लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि किसी भी सार्वजनिक भवन का निर्माण लोगों के आवागमन का रास्ता बाधित कर नहीं किया जाना चाहिए। यदि निर्माण कार्य के कारण ग्रामीणों का रास्ता बंद होता है तो प्रशासन को मामले की गंभीरता से जांच कर उचित समाधान निकालना चाहिए।

झारखंड क्रांति मंच के नेताओं ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को नजर