BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

रक्षाबंधन पर घर बंद कर गए थे बाहर, लौटे तो लाखों की चोरी


सुपौल, 29 अगस्त । रक्षाबंधन के अवसर पर घर से बाहर गए एक परिवार के मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए नगदी समेत लाखों रुपये के जेवरात और अन्य सामान चोरी कर लिए। घटना सुपौल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-06 स्थित चकला निर्मली मोहल्ले की बताई जा रही है।

पीड़ित विकास कुमार ने सुपौल थाना में आवेदन देकर बताया है कि वे अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन के अवसर पर घर से बाहर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखे सामान को खंगालते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया।

पीड़ित के अनुसार चोरों ने घर से करीब एक लाख रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, सोने के आभूषण, चांदी की पायल सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। आवेदन में चोरी गए सामान में तीन मोबाइल फोन की कीमत करीब 80 हजार रुपये, सोने के आभूषण की कीमत करीब 1.50 लाख रुपये, चांदी की चार जोड़ी पायल की कीमत करीब 40 हजार रुपये तथा चांदी के अन्य सामान की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है। पीड़ित ने सुपौल थाना में आवेदन देकर चोरी की प्राथमिकी दर्ज करने और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी चोरी को लेकर चिंता का माहौल है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।