BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर के रक्त दान शिविर में 207 यूनिट रक्त संग्रह किया गया


आज दिनांक 20सितंबर को मिथिला सांस्कृतिक परिषद ,जमशेदपुर के विद्यापति परिसर ,गोलमुरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में उदघाटनकर्ता के रूप में माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुबर दास जी मुख्य अतिथि के रूप के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता श्री कुणाल षाड़ंगी , विशिष्ट अतिथि के रूप में आई एम ए के सचिव डॉ सौरभ चौधरी और परिषद के ट्रस्टी श्री सुरेश नारायण ठाकुर और श्री इंद्रनाथ मिश्रा उपस्थित हुए ।अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।कार्यक्रम के शुभारंभ में  पंडित बिपिन झा ने स्वस्तिवाचन किया जबकि श्री शंकर नाथ झा ने जय जय भैरवि भगवती वंदना से शुरुआत की । सभी अतिथियों को संस्था के अध्यक्ष आकाश चंद्र मिश्रा और महासचिव शिव चंद्र झा ने पाग,दोपटा देकर सम्मानित किया। माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुबर दास जी ने अपने संबोधन में कहा की मिथिला समाज अपनी सभ्यता और संस्कृति के लिये पहचाना जाता है । यह रक्तदान शिविर  आयोजन कर मिथिला समाज के लोगों को मदद करने का अहम भूमिका निभाते हैं । मुख्य अतिथि माननीय श्री कुणाल षाड़ंगी ने अपने संबोधन में कहा की रक्त दान मानव समाज सभ्यता और संस्कृति को बनाने में अहम भूमिका निभाती है । और रक्तदान का प्रचलन जिस कद्दर कोल्हान प्रमंडल में है देश के किसी भाग में जमशेदपुर की तरह रक्तदान नहीं होता है ।जमशेदपुर की जनता रक्तदान करने में काफी जागरूक हैं  ।श्री अमर प्रीत सिंह काले ने कहा कि मिथिला भाषा भाषी के लोगों के बीच समाजिक जागरूकता काफी है जिससे रक्तदान शिविर में रक्त देने वालों की लंबी कतार लगी हुई है। मेरा मिथिला समाज के लोगों से बहुत पुराना रिश्ता रहा है । हम हमेशा आपके सुख दुख में साथ रहेंगे ।
विशिष्ट श्री सौरभ चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि रक्त दान अपने आप में महादान है और रक्त दान और रक्त संग्रह करने से समाज में रक्त की ज़रूरत को पूरा किया जा सकता है । मिथिला सांस्कृतिक परिषद के सदस्य के लिए हम हमेशा उपलब्ध रहेंगे । और हमारी तरफ़ से हर तरह का सहयोग रहेगा ।विशिष्ट अतिथि श्री एस एन ठाकुर और श्री इंद्रनाथ मिश्रा ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरि भूरि प्रसंसा की और हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया । अतिथियों का स्वागत संबोधन अध्यक्ष श्री पंडित बिपिन झा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष श्री अनिल झा ने किया । कार्यक्रम का संचालन श्री गोपाल चन्द्र झा  ने किया ।विशिष्ट अतिथि कुणाल सारंगी और सौरव चौधरी जी ने कार्यक्रम के संयोजक श्री बिपिन झा मानगो, श्री अखिलेश झा कदमा ,श्री अनिल झा गम्हारिया  , श्री अमितेश इस्सर आदित्यपुर को शॉल और पाग से उनके योगदान के लिये सम्मानित किया ।संस्था के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों ने ब्लड बैंक और भी बी डी ए के सभी पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। आज रक्त दान शिविर में 207 यूनिट रक्त संग्रह किया गया ।

कार्यक्रम में विभिन्न संस्था के अध्यक्ष महासचिव सहित समाज के प्रबुद्ध जन सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम में  रक्तदान शिविर को सफल बनाने में  ललन चौधरी ,हरेराम चौधरी अनिल कुमार झा , शंकर नाथ झा , नवीन कुमार ,श्रीमती माला चौधरी ,रूपम झा, नीलम झा, अन्नपूर्णा झा ,रूबी झा,श्री पंकज रॉय , श्री रणजीत झा बागबेड़ा , संजीव झा,श्री बिलास झा, श्री राजेन्द्र कर्ण ,पंडित बिपिन कुमार झा, मिथिलेश झा ,ब्रज कांत झा ,अमित चौधरी और समस्त कार्यकारिणी की सक्रिय भूमिका से रक्त दान शिविर सफल रहा । 
महासचिव 
शिव चंद्र झा 
मिथिला सांस्कृतिक परिषद , जमशेदपुर 
मो - 9798522292