BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, राजभवन घेराव और पंचायत चुनाव को लेकर बनी रणनीति


जमशेदपुर, 20 सितंबर।* जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस कमेटी की एक अति महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज बागबेड़ा हरहरगुट्टू, प्रेम कुंज चौक, माझी बागान में प्रखंड अध्यक्ष *श्री आशीष ठाकुर जी* की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

बैठक में *मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू जी* उपस्थित रहे।

*विशिष्ट अतिथि के रूप में* लोकसभा प्रभारी *श्री सतीश पाल मुंजनी जी*, जिला प्रभारी *श्री शशि भूषण राय जी*, जिला अध्यक्ष *श्री परविंदर सिंह जी*, कार्यकारी अध्यक्ष *श्री अवधेश कुमार सिंह जी*, प्रखंड प्रभारी *श्री राकेश साहू जी*, *श्री संजय सिंह आजाद जी*, DCC महासचिव *श्री सुबोध सिंह सरदार जी* एवं *श्रीमती अपर्णा गुहा जी* उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्य रूप से 4 बिंदुओं पर चर्चा हुई -
1. पांचों मंडल कमेटी के पिछले एक माह के कार्यों की समीक्षा।
2. आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा।
3. दिनांक 26 सितंबर को रांची में आयोजित राजभवन घेराव को सफल बनाने हेतु रणनीति।
4. आगामी पंचायत चुनाव हेतु पंचायत स्तर के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा।

सभी वक्ताओं ने कहा कि 26 सितंबर के राजभवन घेराव कार्यक्रम में जमशेदपुर ग्रामीण से हजारों कार्यकर्ता रांची कूच करेंगे और पंचायत चुनाव में जमीनी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

*बैठक में मुख्य रूप से* घाघीडीह मंडल अध्यक्ष श्री रंजन सिंह, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष श्री राजनारायण यादव, टाटानगर मंडल अध्यक्ष श्री मुन्ना मिश्रा, परसुडीह मंडल अध्यक्ष श्री नारायण डे, श्री अनिल सिंह, श्री सुनील गुप्ता, श्री राजेंद्र सिंह, श्री पप्पू दुबे, श्री फिरोज खान, श्री काशीनाथ धाल, श्री रामू धन जी, श्री बबलू सिंह, पंचायत अध्यक्ष किता श्रीमती सानी कुमारी, श्री रवि यादव, श्री जनार्दन गोस्वामी, श्री राजेश दुबे, श्री शैलेंद्र सिंह, श्री अमित सिंह, श्री महेश ठाकुर कौशल प्रधान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर एवं प्रखंड प्रभारी राकेश साहू का सराहनीय योगदान रहा।

*निवेदक:*
*आशीष ठाकुर*
प्रखंड अध्यक्ष, जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस कमेटी