BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन (गोलमुरी शाखा) द्वारा फिल्म हनुमान अंश के सामूहिक प्रदर्शन का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन


​जमशेदपुर / गोलमुरी:
पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की गोलमुरी शाखा द्वारा आज मिराज सिनेमा, गोलमुरी में समाज के बंधुओं, महिलाओं एवं विशेष रूप से छोटे बच्चों के लिए एक विशेष सामूहिक फ़िल्म प्रदर्शन का सुंदर एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। इस अवसर पर नीम करौली बाबा के जीवन एवं उनकी पुस्तक 'डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ़' से प्रेरित फिल्म “हनुमान अंश” का प्रदर्शन किया गया।
​कार्यक्रम में 100 से अधिक बच्चों सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। “हनुमान अंश” केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि भक्ति, सेवा, करुणा, सरलता और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश देती है। इस प्रकार के सांस्कृतिक व आध्यात्मिक आयोजनों का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, संस्कार और नैतिक मूल्यों से जोड़ना है।

​ *गरिमामयी उपस्थिति:* 

इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष श्री मुकेश मित्तल जी (सहपत्निक श्रीमती ममता मित्तल जी), उपाध्यक्ष श्री श्याम सुंदर अग्रवाल जी, संयुक्त महासचिव श्री आकाश शाह जी, कोषाध्यक्ष श्री विजय गोयल जी, मीडिया प्रभारी श्री अंकित मोदी जी, तथा गोलमुरी शाखा के संरक्षक श्री कैलाश अग्रवाल जी एवं श्री कमल लड्ढा जी उपस्थित रहे।
​साथ ही नारी शक्ति विंग की प्रमुख श्रीमती संगीता शर्मा जी, श्रीमती स्वाति अग्रवाल जी, श्रीमती राखी शर्मा जी एवं समाज के अनेक गणमान्य बंधुओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

​ *आयोजन समिति एवं धन्यवाद:* 

कार्यक्रम को सफल बनाने में गोलमुरी शाखा की पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा, जिसमें मुख्य रूप से:
​अध्यक्ष: श्री दीपक अग्रवाल जी
​उपाध्यक्ष: श्री दीपक मोदी जी, श्री मंटू अग्रवाल जी
​महासचिव: श्री राजेश खन्ना जी
​सह-सचिव: श्री विष्णु मोदी जी, श्री राजीव बेगराजका जी, श्री गोपाल बेगराजका जी
​कोषाध्यक्ष: श्री लखन अग्रवाल जी

​पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से गोलमुरी शाखा के अध्यक्ष श्री दीपक अग्रवाल जी एवं उनकी संपूर्ण टीम को इस सफल और सार्थक आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं साधुवाद व्यक्त किया गया। ऐसे आयोजन समाज में एकजुटता लाते हैं और हमारी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करते हैं।

​जारीकर्ता:
पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन