BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जुगसलाई में हत्या की साजिश का खुलासा, दो गिरफ्तार; हथियार व देशी कट्टा बरामद


जुगसलाई थाना कांड संख्या 75/26, दिनांक 19.09.2026, धारा 109(1)/111/351(3)/352/61(2)/3(5) BNS 2023 एवं
जुगसलाई थाना कांड सं0 77/26, दिनांक 20.09.2026, धारा 111/61(2)/3(5) BNS एवं 25(1-b)/25(6)/26/35 Arms Act.

दिनांक 19.09.2026 को वादी मो0 निजाम, पिता स्व0 मो0 रमजान, पता पहाड़नडेरा, जुगसलाई द्वारा घाघीडीह जेल में बन्द अभियुक्त मो0 खुर्शीद उर्फ भाकुड द्वारा अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के सहयोग से हत्या कराये जाने का लगातार प्रयास एवं धमकी दिये जाने की प्राप्त सूचना के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था के नेतृत्व में पु0नि0 सह थाना प्रभारी जुगसलाई थाना एवं अन्य पदाधिकारी/कर्मियों के सहयोग से पुलिस टीम का गठन किया गया और इस संबंध में अनुसंधान एवं आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

उल्लेखनीय है कि मो0 निजाम की घाघीडीह जेल में बन्द मो0 खुर्शीद उर्फ भाकुड द्वारा अपने गिरोह के सदस्यों के सहयोग से हत्या कराने के पूर्व से किये जा रहे प्रयास के क्रम में मो0 आयान बच्चा और अब्दुल बच्चा लोहे का भारी धारदार हथियार से मो0 निजाम की रैकी कर हत्या का प्रयास किये, परन्तु वह अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहा।

फलस्वरूप जुगसलाई थाना कांड संख्या 75/26, दिनांक 19.09.2026, धारा 109(1)/111/351(3)/352/61(2)/3(5) BNS 2023 दर्ज किया गया है।

इसके बाद मो0 निजाम की हत्या हेतु मो0 खुर्शीद उर्फ भाकुड द्वारा अपने गिरोह के अन्य नौ सदस्यों के साथ योजना बनाने के क्रम में दो पिस्टल एवं गोली आदि के साथ गिरफ्तार हुआ और वह घाघीडीह जेल में बन्द है।

उक्त कांड के अनुसंधान के क्रम में दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो लोहे के भारी धारदार हथियार एवं एक अवैध देशी कट्टा को आजाद खटाल मैदान में स्थित झाड़ी से बरामद किया गया है।

अवैध देशी कट्टा बरामद होने की स्थिति में जुगसलाई थाना कांड संख्या 77/26, दिनांक 20.09.2026, धारा 111/61(2)/3(5) BNS एवं 25(1-b)/25(6)/26/35 Arms Act दर्ज किया गया है।

उक्त दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है तथा आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए अनुसंधान जारी है।