हुसैनाबाद के झरगड़ा गांव में पागल कुत्ते का आतंक, चार बच्चों समेत पांच लोगों को काटकर किया घायल
हुसैनाबाद:कृष्णा यादव
हुसैनाबाद:पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के झरगड़ा गांव में रविवार को एक पागल कुत्ते के आतंक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बताया जाता है कि गांव में घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर अचानक कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चों को काटने के साथ एक अन्य व्यक्ति को भी अपना शिकार बनाया। कुछ ही देर में चार बच्चों समेत कुल पांच लोग कुत्ते के काटने से जख्मी हो गए। कुत्ते के हमले में लाडो कुमारी (2 वर्ष), नैनशी कुमारी (3 वर्ष), सृष्टि कुमारी (4 वर्ष), रंजीत कुमार (12 वर्ष) और अनिल कुमार (37 वर्ष) जख्मी हुए हैं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी का उपचार किया और उन्हें एंटी रेबीज वैक्सीन लगाया गया। चिकित्सकों ने कुत्ते के काटने के बाद निर्धारित समय पर वैक्सीन की अगली खुराक लेने और घाव की उचित देखभाल करने की सलाह दी। घटना के बाद झरगड़ा गांव के लोगों में आवारा कुत्तों को लेकर चिंता बढ़ गई है। बताया जाता है की अन्य स्थानों पर कुत्तो द्वारा झुंड बना कर चल रहे है.





