BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित संकल्प


माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने  आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में 'बिहार गति' के अंतर्गत चिन्हित परियोजनाओं एवं ₹100 करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं के साथ-साथ केंद्र प्रायोजित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने सभी परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने, नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा बाधाओं का त्वरित समाधान कर कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

बैठक में माननीय मुख्यमंत्री जी ने कोसी-मेची इंटर स्टेट लिंक, नॉर्थ कोयल जलाशय, मांडा वीयर, वाराणसी-रांची-कोलकाता 6-लेन कॉरिडोर, आमस-दरभंगा फोर-लेन तथा कन्हौली-शेरपुर (एनएच-131 जी) 6-लेन  परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए इन्हें शीघ्र पूरा करने पर विशेष बल दिया गया।

इसके साथ ही माननीय मुख्यमंत्री जी ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत व्यापक स्क्रीनिंग, सभी टीबी केंद्रों को पूर्णतः कार्यशील बनाने, जन-जागरूकता अभियान चलाने तथा प्रत्येक मरीज को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।