बंग बंधु के ‘प्रतिमा वंदन’ कार्यक्रम में 20 माताओं को नए वस्त्र उपहार
जमशेदपुर। सामाजिक संस्था बंग बंधु के तत्वावधान में रविवार सुबह शारदीय दुर्गोत्सव के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित मिलनी क्लब में ‘प्रतिमा वंदन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बंगाल क्लब के उपाध्यक्ष देवाशीष नाहा, महासचिव सोमो सेन, बंग बंधु की पैट्रन पूरबी घोष, अमित मैती, अध्यक्ष अपर्णा गुहा, महासचिव उत्तम गुहा, सेवाव्रती नील संघ क्लब के महासचिव निशित गिरी, बुलबुल दत्ता और इंद्रजीत घोष ने मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम में जमशेदपुर की सुप्रसिद्ध नृत्यांगनाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। अन्वेषा बरुआ ने ‘बाजलों तोमार आलोर बेनु’ और ‘ढाक बाजा, कसार बाजा’ गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं, दिया महतो ने ‘साजो साजो देश बुजा’ तथा ‘आइगिरी नंदिनी’ गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर सुब्रतो बिस्वास, प्रताप बनर्जी, निशित गिरी और राणा ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए वृद्धाश्रम की 20 माताओं के लिए नए वस्त्र, दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री और खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई। साथ ही सभी के लिए मध्यान्ह भोजन भी उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में नान्टु सरकार, विनोद दे, प्रणव बड़ाट, चयन गुहा, देबजीत सरकार, बाबूलाल चक्रवर्ती, नवनीता पात्र, रत्ना पात्रा, सौरभ बनर्जी, शुभ्रता बरुआ, सरबानी नंदी, जयश्री कर्मकार, संजीत दास, मधुमिता घोष समेत बंग बंधु के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।





