BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांत अध्यक्ष का मंडल-3 में तूफानी दौरा


जमशेदपुर।** झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांत अध्यक्ष श्री विशाल पाड़िया के नेतृत्व में मंडल-3 का तूफानी दौरा संपन्न हुआ। इस दौरान *प्रांतीय उपाध्यक्ष मंडल-3 श्री मोहित मूनका, सहायक मंत्री श्री सौरभ सोंथालिया एवं प्रांतीय संयोजक श्री अमित शर्मा शामिल रहे। दौरे का मुख्य उद्देश्य विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुनना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाना रहा। साथ ही, **17 से 20 दिसंबर तक रांची में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में अधिक से अधिक सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी विशेष चर्चा की गई।*

दौरे के प्रथम चरण में टीम ने **चाकुलिया संकल्प शाखा** के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान निववर्तमान शाखा अध्यक्ष श्री विवेक आनंद लोढ़ा, कोषाध्यक्ष श्री अनीश अग्रवाल, श्री केशव रुंगटा, श्री विवेक लोढ़ा एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। प्रांत अध्यक्ष श्री विशाल पाड़िया ने सदस्यों से सीधे संवाद कर शाखा की गतिविधियों, समस्याओं एवं नए सुझावों की जानकारी ली.

इसके बाद टीम ने **घाटशिला शाखा** का दौरा किया। यहां शाखा अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ झुनझुनवाला, सचिव श्री अजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री मनीष अग्रवाल एवं उनकी टीम के साथ संगठनात्मक गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई।

दौरे के अगले चरण में टीम ने **जादूगोड़ा शाखा** के सत्र 2026-27 की नवनिर्वाचित टीम से मुलाकात की। शाखा अध्यक्ष श्री अनुराग अग्रवाल, सचिव श्री शुभम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री दीपराज अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान शाखा की आगामी गतिविधियों, संगठनात्मक सक्रियता एवं सदस्य सहभागिता बढ़ाने पर विचार-विमर्श हुआ।

इसके पश्चात टीम जमशेदपुर पहुंची, जहां विभिन्न शाखाओं के सदस्यों के साथ संगठन की गतिविधियों एवं भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। दौरे के अंतिम चरण में प्रांत अध्यक्ष एवं उनकी टीम ने **मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा एवं स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा आयोजित डांडिया नाइट** में सहभागिता की। प्रांत अध्यक्ष श्री विशाल पाड़िया ने स्टील सिटी शाखा अध्यक्ष श्री आकाश मोदी एवं स्टील सिटी सुरभि शाखा अध्यक्ष श्रीमती पायल अग्रवाल को भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान सदस्यों के साथ आत्मीय संवाद हुआ और संगठन की एकजुटता एवं आपसी सहयोग का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष मंडल-3 **श्री मोहित मूनका** ने कहा कि " समय-समय पर शाखाओं का दौरा एवं सदस्यों से सीधा संवाद संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे स्थानीय स्तर पर आ रही समस्याओं को समझने, नए विचारों को प्रोत्साहित करने और मंच की गतिविधियों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अवसर मिलता है।"

 जमशेदपुर में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्री अरुण गुप्ता जी , पूर्व राष्ट्रपति उपाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल जी , पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारी विजय आनंद मुनका जी एवं अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों से मुलाकात की.