BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बेड़ो में भव्य कलश यात्रा के साथ शारदीय नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ


संवाददाता विकास कुमार

बेड़ो : शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर दुर्गा पूजा महासमिति, बेड़ो के तत्वावधान में रविवार सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा महादानी मंदिर प्रांगण से शुरू हुई, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरी। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए कलश लेकर चल रहे थे। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया। पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "जय माँ दुर्गे" के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा।महासमिति के संरक्षक, पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। दुर्गा पूजा महासमिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया और नवरात्रि के सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।