BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

टाटा वर्कर्स यूनियन ने टाटा स्टील के सेवानिवृत कर्मचारियों को विदाई दी


प्रतिमाह की भांति, इस माह भी टाटा वर्कर्स यूनियन, जमशेदपुर के द्वारा टाटा स्टील, जमशेदपुर से सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए एक सम्मान सभा का आयोजन आज दिनांक - 10/10/2026, दिन - शनिवार, को संध्या : 05:00 बजे यूनियन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया।

जिसमें सर्वप्रथम टाटा स्टील से सेवानिवृत 18 कर्मचारियो को यूनियन के पदाधिकारियों ने एक-एक पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया एवम सम्मान स्वरूप एक-एक गिफ्ट कुपन भी भेंट की । 

टाटा वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत कर्मचारियो के लिए आयोजित सम्मान सभा का संचालन टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष - श्री शाहनवाज आलम ने की। 

आज के इस आयोजित सम्मान सभा के मुख्य अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष -  संजीव कुमार चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि सह अध्यक्ष - शैलेश कुमार सिंह जी थे। सर्वप्रथम अध्यक्ष - संजीव कुमार चौधरी ने सभी सेवानिवृत कर्मचारियो से एक-एक कर उनका कुशलछेम जाना एवम सेवानिवृत कर्मचारियो के लिए यूनियन द्वारा किए गए कार्यों जैसे - पुरी गेस्ट हाउस, बेंजामिन रेस्ट हाउस, कैंसर रेस्ट हाउस आदि सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही सेवानिवृत कर्मचारियो द्वारा उठाए गए मुद्दों का एक-एक कर जवाब दिया एवम यूनियन द्वारा हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया। तत्पश्चात सह अध्यक्ष - शैलेश कुमार सिंह ने यूनियन की गतिविधियों की जानकारी दी एवं उनको ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी। साथ ही सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को नई पारी के लिए शुभकामना भी दी। 

इसके बाद धन्यवाद ज्ञापन की "रस्म" टाटा वर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष- अमोद कुमार दुबे ने की। इस सभा में इन सभी के अलावा यूनियन के उपाध्यक्ष - राजीव कुमार चौधरी आदि उपस्थित थे।