दुर्गा पुजा समिति महावीर जी भवन की हुई बैठक,सर्वसम्मति से मिंटू अग्रवाल अध्यक्ष व सचिव बनाए गए संतोष
हुसैनाबाद: कृष्णा यादव
हुसैनाबाद के जपला बाज़ार स्थित महावीर जी भवन के प्रांगण में दुर्गा पूजा हर्षौल्लास से मनाने को लेकर श्री-श्री दुर्गा पूजा समिति महावीर जी भवन की एक बैठक आहूत की गई, इस बैठक की अध्यक्षता समिति के संरक्षक विनोद कुमार सिंह ने किया, तो वही संचालन श्रवण अग्रवाल ने किया, इस बैठक में सर्वप्रथम पिछले वर्ष के आय और व्यय की जानकारी दी गई, तदपश्चात पूर्व की समिति को भंग कर नई समिती का गठन किया, जिसमें सर्वसम्मति से श्री-श्री दुर्गा पूजा समिती महावीर जी भवन के अध्यक्ष कुमार मनीष उर्फ मिंटू अग्रवाल को बनाया गया तो वहीं सचिव संतोष गुप्ता को मनोनीत किया गया, इस बैठक में दुर्गा पूजा पूरे हर्षोल्लास के साथ मानने व पूजा पंडाल की भव्यता को बढ़ाने को लेकर विशेष चर्चा की गई, आगे इस बैठक में सर्वसम्मति से समिति के संरक्षक - विनोद कु०सिंह, रविंद्र कु० सिंह, दिनेश सिंह, उदय सोनी, ओम प्रकाश अग्रवाल, दीनानाथ सोनी, अजित अग्रवाल, श्रवन अग्रवाल, रामेश्वर राम, घिनू प्र०, डॉ० मलय कु० रॉय, अजय गुप्ता, वीरेंद्र सौंडिक, उदयनाथ विश्ववकर्मा, मंजय चौधरी, जय प्रकाश तिवारी, घनश्याम विश्वकर्मा,गुड्डू कश्यप को बनाया गया तो वहीं उपाध्यक्ष - धर्मेंद्र कु०, संजय सोनी, संदीप सोनी व शशि विश्वकर्मा
सह सचिव- संतोष गुप्ता,शंकर कांस्यकार,
कोषाध्यक्ष - मोहन सोनी, सह कोषाध्यक्ष - हर्ष गुप्ता, आकाश सोनी
मीडिया प्रभारी - अमृत कांस्यकार, व्यवस्था प्रमुख - गोपाल पाठक, रौशन चौरसिया, पारसनाथ गुप्ता, गुड्डू सोनी, अमन कश्यप,पीयूष कांस्यकार, राजू सोनी, पंकज सोनी एवं भोला कुमार को बनाया गया, इस बैठक में समिति के कई गणमान्य लोगों उपस्थित थे।





