BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

चौक बाजार दंगवार में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति का गठन, दीपक कुमार गुप्ता अध्यक्ष व लक्ष्मी गुप्ता बने सचिव


हुसैनाबाद: कृष्णा यादव 

हुसैनाबाद: हुसैनाबाद प्रखंड क्षेत्र के दंगवार में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मंगलवार की शाम बैठक आयोजित कर श्री श्री दुर्गा पूजा समिति चौक बाज़ार दंगवार का गठन किया गया। बैठक में पूजा को शांतिपूर्ण एवं सादे तरीके से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न पदों पर सदस्यों की जिम्मेदारी तय की गई।
बैठक में दीपक कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, प्रिंस सिंह को उपाध्यक्ष तथा लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता को सचिव बनाया गया। वहीं पवन गुप्ता को उप सचिव एवं आशीष ठाकुर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा समिति में उप कोषाध्यक्ष, व्यवस्थापक, विद्युत मंत्री, प्रचार मंत्री, स्वागत मंत्री समेत अन्य सदस्य पदों पर सदस्यों का चयन किया गया।
समिति के सदस्यों ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंडाल, विद्युत सज्जा, साफ-सफाई और  सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की जाएगी। समिति ने क्षेत्र के लोगों से पूजा को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। बैठक में अमर गुप्ता, मुखिया अमरेंद्र ठाकुर,बबलू कुमार, सागर कुमार, प्रेम गुप्ता, विपिन विश्वकर्मा, अभिषेक ठाकुर, मनीष कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।