मोहम्मदगंज स्टेशन पर इंटरसिटी की चपेट में आने से युवक की मौत
हुसैनाबाद:कृष्णा यादव
हुसैनाबाद,पलामू: हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर मंगलवार देर शाम दर्दनाक हादसे में इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना प्लेटफॉर्म संख्या-4 के समीप हुई। मृतक की पहचान गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के सुंडीपुर निवासी विंदेश्वर मेहता के 22 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है।
बताया गया कि युवक रेल पटरी पर लेटा हुआ था, तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर उसका बैग भी बरामद हुआ। प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं परिजन उसके शव को रात्रि में ही लेकर घर चले गए।





