logo

डीसी सौरभ कुमार भुवानियां की अध्यक्षता में लगा जनता दरबार.


■ पेंशन, राशन कार्ड और भू-अर्जन की समस्याओं का ऑन स्पॉट निवारण.  

रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : जिलेवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शुक्रवार, 17 जुलाई को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानियां की अध्यक्षता में जनता दरबार* का आयोजन किया गया।

जनता दरबार में जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, पेंशन, आवास और राशन कार्ड में नाम जोड़ने से जुड़ी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।

उपायुक्त ने सभी शिकायतकर्ताओं की बातें एक-एक कर सुनीं और आश्वस्त किया कि सभी शिकायतों की जांच कराकर जल्द समाधान किया जाएगा। वहीं राशन कार्ड में नाम जोड़ने, मईंया सम्मान योजना, पेंशन और राजस्व से संबंधित कई मामलों का ऑन स्पॉट निवारण संबंधित विभागों द्वारा किया गया।

जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए:  
- सामान्य शाखा से जुड़े सभी सरकारी कार्य और जनआवेदन तय समय-सीमा में निष्पादित किए जाएं।  
- अंचल से जुड़े कार्यों का निपटारा अंचलाधिकारी द्वारा समय पर सुनिश्चित किया जाए।  
- सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर सभी सीओ कड़ी कार्रवाई करें।  
- जनहित के कार्यों में पारदर्शिता और गतिशीलता लाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

उपायुक्त ने सभी बीडीओ और सीओ को निर्देश दिया कि प्रत्येक बुधवार को प्रखंड सह अंचल स्तर पर लगने वाले जनता दरबार में अधिक से अधिक समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही किया जाए। इसका उद्देश्य आमजन को प्रशासनिक और मानसिक असुविधा से बचाना है।

जनता दरबार में प्राप्त विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदनों पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को भौतिक जांच कर शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी शिकायतों पर एक सप्ताह के भीतर प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को भेजने को कहा, ताकि निष्पादन की निगरानी की जा सके।