BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

भुइयांडीह दुर्गा पूजा मैदान जमशेदपुर में शहीद काली पदो भुईयां की स्मृति में दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन


आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को भुइयांडीह दुर्गा पूजा मैदान जमशेदपुर में शहीद काली पदो भुईयां की स्मृति में दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति एवं सेंट्रल भीम बिरसा मुंडा फुटबॉल एकेडमी के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें 32 टीम इस प्रतियोगिता में भाग लिया! फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन एवं मुख्य अतिथि झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह उड़ीसा राज्य के पूर्व राज्यपाल माननीय श्री रघुवर दास जी ने शहीद काली पदो भुईयां के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए ! आयोजन कमेटी के द्वारा मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र फूल का बुके देकर सम्मानित किया गया! साथ मै अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सेंट्रल भीम बिरसा मुंडा फुटबॉल अकैडमी के मुख्य संरक्षक ,पूर्व मंत्री झारखंड सह बीजेपी झारखंड प्रदेश कार्य समिति सदस्य वरिष्ठ नेता भाजपा माननीय श्री दुलाल भुईयां जी, झारखंड प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री राजन सिंह, निमाई मंडल, कुंज विभार, कमल राम यादव, चैतन मुखी, मन्नू मंडल, भोला सिंह, धीरेन्द्र सिंह, राकेश भुईयां,राज भुईयां, रविंद्र भट्टाचार्य, शिवू नामता, निरंजन तांती, बादल भुईयां, सुखदेव भुईयां,जोनी भुईयां, विक्की भुईयां,महावीर राम,दीपक मंडल, हाथी नामता, जोलेश भुईयां,आशीष भुईयां, बालक उरांव, लखी भुईयां,सोनू भुईयां, मथुरा भुईयां एवं उदय पांडा इत्यादि काफी संख्या में फुटबॉल आयोजन कमेटी के सदस्य गण उपस्थित थे।