BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

हिंदी विभाग, करीम सिटी में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भाषण प्रतियोगिता


स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर करीम सिटी कॉलेज के हिंदी विभाग द्वारा एक ओजस्वी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण का विषय था ' *स्वतंत्र भारत मे विद्यार्थियों का कर्तव्य'* इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभापूर्ण विचारों को प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में शाश्वत त्रिपाठी, मारिया, तानिया, किसन, मुशर्रत,  सिद्धार्थ, रामानंद और रौशनी सहित कई विद्यार्थियों ने अपने तर्कपूर्ण देशप्रेम से ओत-प्रोत विचारों की शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों और निर्णायकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर प्राध्यापिका डॉ. संध्या सिन्हा एवं प्राध्यापक डॉ. फिरोज आलम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. संध्या सिन्हा ने अपने नई पीढ़ी को उसकी सांस्कृतिक जिम्मेदारियों की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों की पुनर्व्याख्या किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है । प्राध्यापक डॉ. फिरोज आलम जी ने बच्चों को उनके कर्तव्यों के प्रति निष्ठापूर्ण रहने का आग्रह किया तथा माता-पिता, पारिवारिक जनों और समाज के प्रति सम्मान की भावना रखने की प्रेरणा दी, साथ ही विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।
अंत में कॉलेज प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज़ ने राष्ट्रहित में बच्चों के कर्तव्यों से अवगत कराया। मोबाइल के विवेकपूर्ण उपयोग की नसीहत देते हुए सभी प्रतिभागियों की सराहना की।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
प्रथम स्थान: शाश्वत त्रिपाठी
द्वितीय स्थान: मारिया
तृतीय स्थान: तानिया
शाश्वत त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।