BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में "एलुमिनाई मीट 2026" का हुआ आयोजन


जमशेदपुर, 26 सितंबर 2026, श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने पूर्व छात्रों को उनके प्रशिक्षण संस्थान से पुनः जोड़ने और उनके अतीत और वर्तमान के बीच एक सेतू के रूप में कार्य करने के लिए 26 सितम्बर 2026 को अपना एलुमिनाई मीट ( पूर्व छात्र मिलन समारोह)  2026 आयोजित किया।

इस अवसर पर श्रीनाथ  विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री सुखदेव महतो,   कुलसचिव डॉ याह्या मजूमदार, श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या डॉ मौसुमी महतो उपस्थित रही ।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और उसके बाद जूनियर छात्रों द्वारा स्वागत नृत्य के साथ हुआ । श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री सुखदेव महतो ने सभी पूर्व छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ऐसे ही महाविद्यालय से जुङे रहने तथा सहयोग करते रहने की बात कही । 

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मौसुमी महतो  ने पूर्व छात्रों का स्वागत किया और संस्थान के विकास में पूर्व छात्रों के योगदान देने की बात कही।

    कुछ पूर्व के प्रशिक्षणाथियो ( एलुमनी) ने सभी के समक्ष अपने महाविद्यालय के अनुभवों को भी साझा किया । 

कार्यक्रम का समापन समूह फोटोग्राफ के साथ हुआ।  

 संपूर्ण कार्यक्रम का समन्वय एलुमनी सेल की प्रभारी सहायक प्राध्यापक चंचला कुमारी महतो ने किया।
कार्यक्रम मे मंच संचालन बी.एड. की छात्रा  प्रिया ठाकुर और छात्र अमित कुमार राणा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन की सहायक प्राध्यापक श्रीमती रेखा कुमारी गोप ने किया।

रचना रश्मि 
मीडिया प्रभारी
श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन