BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

चैंबर उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद बंशीधर मंदिर पहुंचे अमित जायसवाल


-   बंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना, चैंबर सदस्यों ने किया भव्य स्वागत
- डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने पर्यावरण धर्म के तहत कपूर का पौधा किया समर्पित
मेदिनीनगर। पलामू

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद पलामू के छतरपुर पूर्वी जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल बुधवार को बंशीधर मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली और लोगों के अमन-चैन की कामना की। इस दौरान चैंबर के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
अमित के पिता पर्यावरणविद डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने पर्यावरण धर्म के तहत मंदिर परिसर में हिमाचल के कपूर का पौधा प्रार्थना के साथ समर्पित किया। चैंबर सदस्यों ने नवनिर्वाचित क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित जायसवाल की रमना से ही अगुआई की और उन्हें मंदिर से कार्यालय तक ले जाकर स्वागत किया।
रांची में हुए चैंबर चुनाव में अमित को 59 मत मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 30 मत प्राप्त हुए। उन्होंने 29 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। बंशीधर नगर चैंबर के अध्यक्ष शंभूनाथ, सचिव गोपाल जायसवाल, संरक्षक उदय जायसवाल समेत दर्जनों सदस्यों ने अमित को बधाई दी।
डॉ. कौशल ने कहा कि अमित ने मुखिया, जिला परिषद सदस्य और अब चैंबर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के रूप में चार चुनाव लड़े और सभी में जीत दर्ज की। उन्होंने इसे अमित की मेहनत, जनता के विश्वास और संस्कारों का परिणाम बताते हुए ‘जीत का चौका’ करार दिया।
मौके पर सूर्य प्रकाश, अनिकेत विश्वकर्मा, कामेश्वर प्रसाद, उमेश कुमार, सुनील कुमार,दीप जायसवाल, चंद्र प्रकाश जायसवाल छोटू रंजन. राजन कुमार. विनोद कुमार कसेरा. मिकी जायसवाल. राकेश कुमार विश्वकर्मा संजय कुमार. राकेश कुमार और ओम प्रकाश चौबे समेत कई लोग मौजूद थे।