BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सुधीर चंद्रवंशी की माता के निधन पर श्रद्धांजलि सभा व ब्रह्म भोज


मेदिनीनगर:  कांग्रेस के विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुधीर कुमार चंद्रवंशी की माता के निधन के उपरांत बुधवार को उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा एवं ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया। इसमें राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
कार्यक्रम में अभिमन्यु सिंह, राजीव रंजन, के.एन. त्रिपाठी, नब्बू, गुड्डू, संतोष कुमार, जोगेंद्र गुप्ता, चंद्रशेखर शुक्ला, रामाशीष तिवारी, संजय उपाध्याय, मिथिलेश सिंह, बिमला कुमारी, अलख चौबे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, कांग्रेस कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं शुभचिंतक शामिल हुए। लोगों ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।
इस अवसर पर सुधीर कुमार चंद्रवंशी ने श्रद्धांजलि देने पहुंचे सभी लोगों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में जिस तरह राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने परिवार के साथ खड़े होकर संवेदना व्यक्त की, उससे उन्हें और उनके परिवार को संबल मिला है। उन्होंने सभी के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त की।
श्रद्धांजलि सभा के बाद ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।