ब्रह्माकुमारीज, यूनिवर्सल पीस पैलेस रिट्रीट सेंटर, जमशेदपुर में 7 अगस्त 2026 को माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार जी ने नशामुक्त बस यात्रा का शुभारंभ किया था।
🙏 ओम् शान्ति 🙏
🚌 नशामुक्त बस यात्रा – जमशेदपुर रिपोर्ट
यह यात्रा देशभर में चल रहे 10 करोड़ नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। जमशेदपुर में अब तक 53,201 लोगों ने नशामुक्त रहने की शपथ ग्रहण की है, जिसमें स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक संस्थानों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हैं।
🚌 कल यह नशामुक्त बस यात्रा कोविलपुर, बबनगुड़ा और रैरगुड़ा की ओर जाएगी, जहाँ लोगों को नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूक किया जाएगा और नशामुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी।
🌿 संकल्प — नशामुक्त व्यक्ति, नशामुक्त परिवार और नशामुक्त समाज।
🙏 ओम् शान्ति 🙏






