भुइयांडीह के पटेल नगर में रजक समाज को मिला आधुनिक सामुदायिक विकास भवन, सांसद विद्युत महतो एवं विधायक पूर्णिमा साहू ने किया उद्घाटन
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत भुइयांडीह के पटेल नगर में नगर आवास एवं विकास विभाग द्वारा रजक समाज के नवनिर्मित आधुनिक सामुदायिक विकास भवन का बुधवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो एवं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने संयुक्त रूप से भवन का उद्घाटन कर इसे समाज एवं क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। करीब 21.48 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह आधुनिक सामुदायिक भवन रजक समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा केंद्र के रूप में उपयोगी सिद्ध होगा। उद्घाटन के अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो एवं विधायक पूर्णिमा साहू ने उपस्थित समाज के लोगों एवं स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर क्षेत्र की अन्य आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी भी ली तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर सांसद एवं विधायक ने कहा कि सामुदायिक भवन समाज की एकजुटता, सहभागिता और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र होता है। उन्हें विश्वास है कि यह भवन रजक समाज के सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों के लिए भी उपयोगी होगा।
इस दौरान पूर्वी विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता राजन सिंह, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, अरुण मिश्रा, धनराज गुप्ता समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता, रजक समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।






