BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प।


एल.बी.एस.एम. कॉलेज के एन.सी.सी द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान का आज एक महत्वपूर्ण चरण पूर्ण हुआ। आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति के राष्ट्रीय अभियान से संदर्भित रथ भारी बारिश के बीच एल.बी.एस.एम कॉलेज पहुंचा। एनसीसी द्वारा इस अवसर पर आयोजित संकल्प सभा में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने अभियान के संयोजक ब्रह्मा कुमार महेश भाई, बहन पायल , रेनू एवं अन्य सदस्यों का पारंपरिक स्वागत किया। महेश भाई ने अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए 10 करोड़ युवाओं को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाने के लक्ष्य के संबंध में जानकारी दी। कुमारी पायल ने 5 मिनट का ध्यान का अभ्यास कराया और नशा से होने वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। ब्रह्माकुमारीज़ रेनू ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया। वर्षा के बीच में नशा मुक्ति रथ जिसमें नशा के विरुद्ध आम आदमी को कुंभकरण की मूर्ति के  माध्यम से नशे में सोए समाज को  जगाने का दृश्य अंकित था , जिसे छात्र- छात्राओं ने काफी रुचि और आनंद के साथ देखा। 
एन.सी.सी के सीटीओ प्रो. विकास मुंडा ने धन्यवाद ज्ञापन किया और डॉ. विजय प्रकाश ने मंच का संचालन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एनसीसी कैडेट्स के साथ-साथ डॉ. मौसमी पाल, प्रो. विनोद कुमार, डॉ.  सुधीर सुमन, विनय कुमार, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. प्रशांत कुमार आदि काफी सक्रिय रहे।