राष्ट्रीय खेल दिवस पर पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी सुशांत भट्टाचार्य सम्मानित
झामुमो ने मोमेंटो प्रदान कर किया सम्मान, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में क्षेत्र का नाम रोशन करने के योगदान को किया याद
हॉकी के जादूगर एवं महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से क्षेत्र के विख्यात फुटबॉल खिलाड़ी दहोगोड़ा निवासी सुशांत भट्टाचार्य उर्फ आनंद भट्टाचार्य को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में उनके खेल जीवन और क्षेत्र के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए जगदीश भकत ने कहा कि सुशांत भट्टाचार्य ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर न केवल अपना, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। उन्होंने 1977, 1978 और 1979 के दौरान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में महत्वपूर्ण योगदान दिया।सुशांत भट्टाचार्य ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) की ‘कॉपर ब्लास्टर’ क्लब टीम में बतौर गोलकीपर अपनी सेवाएं दीं और अपने शानदार खेल से पहचान बनाई।
आगे उन्होंने कहा,कि क्षेत्र के ऐसे खेल प्रतिभाओं का सम्मान युवा पीढ़ी को खेल के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ उन्हें अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
उनके योगदान को सम्मानित करते हुए झामुमो की ओर से उन्हें स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) प्रदान किया गया।
इस अवसर पर झामुमो के वरिष्ठ नेता जगदीश भकत, डोमन चंद्र मांझी, विकास मजूमदार, हीरा सिंह, सोमेन मिश्रा,आनंद गोयल, सागर पानी, राजा सिंह, रिंकू सिंह, तपन हरि एवं सहित अन्य लोग उपस्थित थे।





