10वीं इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में गिरिडीह का दम, 6 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: 31 जुलाई से 2 अगस्त तक कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित 10वीं इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप – इंडियन चैलेंजर्स कप 2026 में गिरिडीह के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 6 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है प्रतियोगिता में गिरिडीह के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया पदक विजेता खिलाड़ी अनमोल 1 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक आरुषि दीप 2 कांस्य पदक अनुशील 2 कांस्य पदक शोतोकान कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया, गिरिडीह के सचिव एवं कोच सेंसाई सोनू कुमार ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत नेपाल भूटान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) यूनाइटेड किंगडम (यूके) मलेशिया, इंडोनेशिया, ओमान और दक्षिण अफ्रीका सहित कई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया गिरिडीह के खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता पर शोतोकान कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया, गिरिडीह के अध्यक्ष प्रवीण कुमार, सोनू वारियर मार्शल आर्ट्स एकेडमी की अध्यक्षा श्रीमती संगीता बरनवाल एवं उपाध्यक्ष डॉ. लखी गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के सम्मान में शीघ्र ही एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है और खिलाड़ियों की इस सफलता को गिरिडीह के लिए गर्व का क्षण बताया जा रहा है।


.jpg)



