BREAKING NEWS

logo

दुख की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ है।


आज आदित्यपुर में स्व. हिमांशु सिंह के घर जाकर, उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। दो दिन पहले, बिष्टुपुर में पुलिस के सामने उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। 

दुख की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ है। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय कष्ट को सहन करने की शक्ति दें। 

झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है तथा इस घटना की पूरी जिम्मेदारी इस निकम्मी सरकार की है। इस घटना के आरोपियों एवं दोषी पुलिसकर्मियों पर कठोरतम कार्यवाही होनी चाहिए। 

अंतिम जोहार !