BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

वार्ड नंबर 17 परशुराम नगर में अभिलंब लगेबड़ा डस्टबिन --रूचिर तिवारी


मेयर एवं जनप्रतिनिधियों के चलते शहर में लगा है कचरा का अंबार-भाकपा

आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी किसान नेता रामराज तिवारी ने 
मेदिनीनगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 में भ्रमण के दौरान देखा कि वार्ड नंबर 17 परशुराम नगर मुख्य नहर के पास एक ट्रक से ऊपर कचरा नहर में एवं नहर के ऊपर जमा हुआ है। जिला सचिव श्री तिवारी ने पाया कि निगम क्षेत्र के इस इलाके में कभी भी कचरा का गाड़ी से उठाव नहीं होता है कचरा इतना ज्यादा फैला गया है और इस बरसात में गंदगी के चलते चारों तरफ बदबू फैल गया है शाम और सुबह टहलने के समय भी दूर से ही गंध मारता है जिस तरह-तरह के बीमारी उत्पन्न होने की खतरा है लेकिन मजाल है कि निगम क्षेत्र से कचरा का उठाव हो जाए नगर निगम के बीचो-बीच शहर के मेयर अरुणा शंकर का खिलखिलाता हुआ झूढा चेहरा  मोदी जी के साथ लगा हुआ है और उसमें लिखा हुआ है कि इरादे स्पष्ट लेकिन इरादा कौन सा स्पष्ट है क्या मेदनीनगर  निगम को कचरा में नंबर वन बनाने का फिर से इरादा है। भाजपा के विधायक सांसद मेंयर मेदिनीनगर में होने के बाद भी नगर की स्थिति नारकीय बनी हुई है। जिला सचिव श्री तिवारी नगर आयुक्त से मांग किया है कि अभिलंब इस क्षेत्र में प्रतिदिन कचरा उठाने का गाड़ी भेजा जाए साथ ही साथ जेसीबी मशीन से नहर से कचरा निकाल कर ट्रैक्टर के माध्यम से दूर फेंकवाने का काम करें और बड़ा डस्टबिन लगावे अन्यथा वार्ड 17 के आम जनता को साथ लेकर नहर का सारा कचरा निगम कार्यालय और शहर के मेयर के घर के सामने रख दिया जाएगा।