BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

विधायक आलोक चौरसिया ने नाग पंचमी पूजा महोत्सव सह मेला का शुभारंभ किया


पलामू : विधायक आलोक कुमार चौरसिया चैनपुर प्रखंड के अंतर्गत ग्राम बोकेया में नाग पंचमी के पावन अवसर पर आयोजित विराट नाग पंचमी पूजा महोत्सव सह मेला में शामिल होकर एवं फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।नाग पंचमी के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव एवं नाग देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर विधायक श्री आलोक कुमार चौरसिया ने कहा कि हमारे क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं हमारी सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे की पहचान हैं। ऐसे आयोजन लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेम एवं सद्भाव को भी मजबूत करते हैं और उन्होंने भगवान शिव एवं नाग देवता से समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की तथा सभी को नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पलामू सांसद आदरणीय श्री विष्णु दयाल राम, ब्रह्मदेव चौधरी, मुखलाल चौधरी, अजय चौधरी (डंडा जिला परिषद), शिवलाल चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, भद्रूल चौधरी एवं मुन्नी चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि, शिवभक्तगण सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।