ज्ञापन के बाद हरकत में आया नगर पंचायत, तिरंगा लाइट की मरम्मत शुरू
जेएलकेएम ने 4 अक्टूबर को सौंपा था ज्ञापन, खराब पड़ी तिरंगा लाइट को दुरुस्त कराने की मांग उठाई थी
पलामू :हरिहरगंज में तिरंगा लाइट की मरम्मत को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की पहल रंग लाने लगी है। मोर्चा की हरिहरगंज प्रखंड कमेटी की ओर से बीते 4 अक्टूबर को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी फैजुर रहमान अंसारी के नाम ज्ञापन सौंपकर तिरंगा लाइट की मरम्मत कराने की मांग की गई थी। इसके बाद नगर पंचायत प्रशासन ने पहल करते हुए सोमवार को मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। इससे खराब पड़ी लाइट को दुरुस्त करने की दिशा में कार्रवाई आगे बढ़ी है। ज्ञापन सौंपने वालों में जेएलकेएम के प्रमंडलीय प्रवक्ता सह हरिहरगंज-हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अमरजीत कुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, वरीय उपाध्यक्ष राज सोनी, सचिव नीरज यादव और कार्यकारिणी सदस्य मंटू कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। मोर्चा की इस पहल के बाद नगर पंचायत प्रशासन की ओर से मरम्मत कार्य शुरू कराए जाने को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।





