लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्षरत कांग्रेस साथियों का समर्पण सराहनीय: हृदयानंद मिश्र
पलामू /दिल्ली:
झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड एवं कोऑर्डिनेशन कमिटी के सदस्य हृदयानंद मिश्र ने दिल्ली में आयोजित विशाल विरोध मार्च में शामिल होने पहुँचे कांग्रेस कार्यकर्ता जतरू उरांव, सुमन तिर्की एवं शीला तिर्की के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनके द्वारा किए जा रहे संघर्ष और संगठन के प्रति निष्ठा की खुलकर सराहना की।
हृदयानंद मिश्र ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर यह ऐतिहासिक प्रदर्शन आयोजित किया गया था। 'वोट चोरी' के गंभीर मुद्दे और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचे झारखंड के इन प्रतिनिधियों का जज्बा काबिले तारीफ है।
लोकतंत्र में मताधिकार की रक्षा, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही सुनिश्चित करना हर जागरूक नागरिक का कर्तव्य है। इतनी दूर दिल्ली पहुँचकर अपनी आवाज बुलंद करना हमारे साथियों के राजनीतिक संकल्प और पार्टी की विचारधारा के प्रति अटूट आस्था को दर्शाता है।
उन्होंने विश्वास जताया कि इन युवा व समर्पित नेताओं की ऊर्जा और संघर्षशीलता से संगठन को धरातल पर और मजबूती मिलेगी। मिश्र ने जतरू उरांव, सुमन तिर्की और शीला तिर्की के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका यह समर्पण पार्टी और समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करेगा।
बयान के अंत में उन्होंने दोहराया संघर्ष ही संकल्प है, लोकतंत्र की रक्षा ही हमारा लक्ष्य है





