BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

​राधा कृष्ण ने संभाली पलामू के 39वें प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश की कमान



​मेदिनीनगर:जामताड़ा के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश रहे राधा कृष्ण ने सोमवार को पलामू जिला व्यवहार न्यायालय के नए प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश (39वें) के रूप में आधिकारिक रूप से अपना योगदान दे दिया है। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही पिछले कुछ हफ्तों से रिक्त चल रहे इस महत्वपूर्ण न्यायिक पद पर नियमित नियुक्ति हो गई है।
​22 सितंबर से रिक्त था पद
विदित हो कि पलामू के पूर्व प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्री राम शर्मा को झारखंड उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किए जाने के बाद से यह पद 22 सितंबर 2026 से रिक्त चल रहा था। इस दौरान प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश का प्रभार प्रथम अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश राज कुमार मिश्रा के पास था।
​ अधिवक्ताओं में हर्ष का माहौल
श्री राधा कृष्ण के पलामू योगदान देने पर जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के वकीलों तथा मध्यस्थ अधिवक्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है। न्यायिक गलियारों में उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में पलामू में न्याय प्रक्रिया और अधिक गति पकड़ेगी।
​