BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा जी का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया


जमशेदपुर। दिनांक 20 सितम्बर 2026 एक ऐसा पावन दिन , जिस दिन को आज से 100 वर्ष पूर्व महा काली कीं अवतारी चेतना माताजी स्वरुप  वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी का अवतरण हुआ था। आज इस पावन दिन को अपने जीवन में धन्य बनाने हेतु गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में  श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन कर उन पावन चरणों में श्रद्धा के पुष्प अर्पित करते हुए उनकी ममतामयी स्नेह, जो वें सब पर खुले दिल से लुटाती थी, जिन्होंने माँ होने के सार्थक शब्द से सबको अहसास कराया,को स्मरण किया। वर्ष 2026 वंदनिया माता जी के शताब्दी वर्ष के रूप में अखिल विश्व गायत्री परिवार पुरे विश्व में  महाकाली के अवतरण दिवस के रूप में माना रहा है। क्योंकि महाकाल के रूप में अवतरित पूज्य गुरुदेव वेदमूर्ति, तपोनिष्ठ पंडित श्री राम शर्मा आचार्य जी ने घोषणा की है कि नया युग आने वाला है। और नवयुग का पोषण महाकाली के गर्भ में हो रहा है। 2026 नवयुग के प्रशव का काल है। अखिल विश्व गायत्री परिवार महाकाली के इस शताब्दी वर्ष में   नवंबर में दिल्ली एवं हरिद्वार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है, जिसमे लाखों लोग सम्मिलित हो कर वंदनिया माता जी के ममतामयी स्नेह प्यार को याद करेंगे तथा श्रद्धा के पुष्प उनके पावन चरणों में अर्पित करेंगे। आज इस अवसर पर गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में अखंड गायत्री महामंत्र जप का आयोजन हुआ, श्रद्धा सुमन अर्पित हुआ। वंदनिया माता जी क़े संस्मरण को बच्चों द्वारा बताया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार कीं बयोबृद्ध महिलाओं को सम्मानित किया गया एवं उनके योगदान को याद किया गया। संध्या समय दीप यज्ञ का भव्य आयोजन हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में भाई बहन भाग लेकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किये । इस अवसर पर प्रांतीय युवा समन्वयक श्री संतोष कुमार राय ने सबको माताजी के जन्म शताब्दी वर्ष की शुभकामनाएँ दिए ।
आपका भाई 
दीपक कुमार 
मीडिया प्रभारी 
नवयुग दल गायत्री परिवार टाटानगर