वेलिंगटन, जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज़ से पहले
न्यूजीलैंड महिला टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम की शीर्ष क्रम की बल्लेबाज़
जॉर्जिया प्लिमर कंधे की चोट के कारण सीरीज़ से बाहर हो गई हैं। उन्हें यह
चोट जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दौरान अभ्यास
सत्र में लगी थी। यही कारण रहा कि वह दूसरे और तीसरे टी20 मुकाबले में भी
नहीं खेल सकीं। न्यूजीलैंड ने वह टी20 सीरीज़ 3-0 से अपने नाम की थी।
प्लिमर
की जगह पहले तीसरे टी20 से पहले बल्लेबाज़ी कवर के तौर पर टीम में शामिल
की गई बेला जेम्स अब वनडे सीरीज़ के लिए उनके आधिकारिक विकल्प के रूप में
टीम के साथ बनी रहेंगी। बेला ने दिसंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना
वनडे पदार्पण किया था और उस सीरीज़ में दो मैच खेले थे। वह पिछले साल वनडे
विश्व कप टीम का भी हिस्सा थीं, हालांकि उन्हें अंतिम एकादश में मौका नहीं
मिला था।
मुख्य कोच बेन सॉयर ने एक आधिकारिक बयान में कहा,
“जॉर्जिया हमारे लिए शीर्ष क्रम में एक अहम खिलाड़ी हैं और टीम में जो
ऊर्जा वह लेकर आती हैं, वह बेहद मूल्यवान है। उनका इस सीरीज़ से बाहर होना
दुर्भाग्यपूर्ण है। बेला एक शानदार क्रिकेटर हैं और अब तक लगभग 100 लिस्ट-ए
मैच खेल चुकी हैं। उनका अनुभव टीम के लिए काफी फायदेमंद रहेगा और वह सहजता
से टीम संयोजन में फिट हो जाएंगी।”
इस बीच, ऑफ स्पिनर नेंसी पटेल
और विकेटकीपर-बल्लेबाज़ इज़ी शार्प को भी वनडे टीम में शामिल किया गया है।
दोनों ने अब तक वनडे पदार्पण नहीं किया है। नेंसी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ
टी20 सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट झटके थे, जबकि इज़ी
शार्प ने नाबाद 18 और नाबाद 22 रन की पारियां खेली थीं।
यह तीन
मैचों की वनडे सीरीज़ 5 मार्च से शुरू होगी और 2025-2029 महिला चैंपियनशिप
चक्र का हिस्सा है। इस चक्र में अब तक श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान
और वेस्टइंडीज अपनी-अपनी अभियान की शुरुआत कर चुके हैं।
न्यूजीलैंड महिला टीम (वनडे) स्क्वाड:
अमेलिया
केर (कप्तान), इसाबेला गेज (विकेटकीपर), मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री
इलिंग, पॉली इंग्लिस, बेला जेम्स, जेस केर, एम्मा मैक्लियोड, रोजमेरी मेयर,
नेंसी पटेल, मौली पेनफोल्ड, इज़ी शार्प (विकेटकीपर)।
जॉर्जिया प्लिमर चोटिल, जिम्बाब्वे वनडे सीरीज़ के लिए बेला जेम्स को न्यूजीलैंड टीम में मौका





