बोकारो NH 32 नगेन मोड़ की दुकान में घुसी ट्रेलर 2 की मौत , महिला समेत चार घायल पिंडरा जोड़ा थाने की घटना
पिंडराजोड़ा चास बोकारो / झारखंड
बोकारो जिले के पिंडरा जोड़ा थाना क्षेत्र NH 32 पर रविवार सुबह दुखद खबर नगेन मोड की एक दुकान में घुसी ट्रेलर ने दो लोगों को मौत के नींद सुला दिया एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं दुर्घटना में ट्रेलर चालक भी घायल हुआ है घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है बताया जा रहा है कि पिंडरा जोड़ा थाना क्षेत्र के नगेन मोड रविवार सुबह चार लोग चाय पी रहे थे इसी बीच पश्चिम बंगाल पुरुलिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसा इस दर्दनाक घटना में राम ओझा और सीदाम घटवाल की मौके पर ही मौत हो गई दोनों मृतक सरदार गांव के निवासी बताए जा रहे ह
घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया घटना की सूचना पाकर परिजन सहित आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे घायलों को पुलिस ने अपनी गाड़ी से जबकि अन्य लोगों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया पिंडरा जोड़ा थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि दो लोगों की मौत हुई है पुलिस स्थानीय लोगों के सहयोग से मलवे में दबे हुए लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया है






