देवघर: सोनारायठाढ़ी दोहरे हत्याकांड का 24 घंटे में उद्भेदन, 2 आरोपी गिरफ्तार.
■ पुलिस ने कुल्हाड़ी, हथौड़ा और खून सने कपड़े किए बरामद.
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो
अमित कुमार
देवघर : जिले के सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उपर नावाडीह में मंगलवार 30 जून 2026 को हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में संलिप्त 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
अज्ञात व्यक्ति द्वारा कारित इस घटना के आधार पर सोनारायठाढ़ी थाना में कांड संख्या- 33/2026, धारा- 103(1)/238/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
देवघर एसपी 'प्रवीण पुष्कर' के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर कांड का त्वरित अनुसंधान किया गया।
पुलिस ने इस मामले में:-
1. *शबाना खातुन*, उम्र करीब 19 वर्ष, पति साहिल अहमद, साकिन उपर नावाडीह, थाना सोनारायठाढ़ी, जिला देवघर।
2. *इरशाद अंसारी*, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता रेहान मियां, साकिन- पारो, थाना- पालाजोरी, जिला- देवघर को गिरफ्तार कर लिया।
साथ ही घटनास्थल से प्रयुक्त कुल्हाड़ी, हथौड़ा, खून का नमूना, आरोपी का खून लगा हुआ कपड़ा और वैज्ञानिक अनुसंधान हेतु अन्य प्रदर्श बरामद किए हैं।
कांड के उद्भेदन में देवघर एसपी के नेतृत्व में गठित टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर कुलदीप कुमार, पु.नि. के.एन. सिंह, पु.नि. शिवनारायण कामत, थाना प्रभारी सोनारायठाढ़ी रोहित डांगी, मोहनपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्णा, पालाजोरी थाना प्रभारी संजय कुमार सहित कुल 9 पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।





