सेवानिवृत्त शिक्षक रमाकांत मिश्र के निधन पर उनके पैतृक गांव लोहारडीह पहुंचे पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख.
• परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढ़स, दिवंगत आत्मा की शांति की कामना.
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो
अमित कुमार
देवघर : जिले के वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षक स्वर्गीय 'रमाकांत मिश्र' के निधन से उपजी शोक की घड़ी में झारखंड सरकार के पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख बुधवार 01 जुलाई को देर शाम उनके पैतृक गांव लोहारडीह पहुंचे।
श्री पत्रलेख श्राद्ध कर्म के एकादशा (11वीं) के अवसर पर स्व. मिश्र के आवास पहुंचे थे। यहां उन्होंने दिवंगत शिक्षक को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
ज्ञात हो कि, स्वर्गीय 'रमाकांत मिश्र' देवघर जिले के सारवां प्रखंड अंतर्गत लोहारडीह ग्राम के निवासी थे। उनका निधन रविवार 21 जून को इलाज के दौरान देवघर के एक निजी अस्पताल में हो गया था।
इस दौरान पूर्व कृषि मंत्री ने शोक संतप्त परिवार के मनीष कुमार मिश्र उर्फ पल्टू (शिक्षक पुत्र), सुपुत्री- विभा,प्रियंका,अल्पना,भाई- प्रदीप मिश्र, उमाकांत मिश्र, दामाद- संजय चौधरी, संजीव कुमार मिश्र आदि सदस्यों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शिक्षक स्वर्गीय 'रमाकांत मिश्र' का जीवन शिक्षा और समाज सेवा को समर्पित रहा। उनके निधन से क्षेत्र ने एक कर्मठ और आदर्श शिक्षक खो दिया है।
पूर्व मंत्री ने परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना करते हुए कहा कि ऐसी कठिन घड़ी में पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है।
मौके पर गांव के रंजीत कुमार दूबे (शिक्षक), लालू मिश्र,उमेश कुमार मिश्र,विनय मिश्र,बमशंकर मिश्र,पिंटू मिश्र,महेश मिश्र,सरोज मिश्र,अंकित मिश्र,गुलशन मिश्र,कपिल वर्मा,चंद्रिका वर्मा समेत कई गणमान्य लोग और परिवार के सदस्य उपस्थित थे।





