BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मधुपुर के राहुल अध्ययन केन्द्र में साहित्यिक विभूतियों को किया गया याद


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

मधुपुर बाजार (देवघर) : शहर एक भेड़वा नावाडीह स्थित राहुल अध्ययन केन्द्र में प्रख्यात लेखक भारतेन्दु हरिश्चन्द्र, क्रांतिकारी कवि अवतार सिंह, पाश, श्याम लाल गुप्त की जयंती व रामवृक्ष बेनीपुरी स्मृति दिवस पर याद किये गये.

मौके पर उपस्थित लोगों ने विभूतियों कुछ तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये. मौके पर जलेस के प्रांतीय सह सचिव धनंजय प्रसाद ने कहा कि भारतेन्दु हरिश्चन्द्र युग निर्माता, हिन्दी साहित्य के प्रवर्तक व आधुनिक हिंदी गद्य, नाटक व हिन्दी पत्रकारिता के जनक थे.

उन्होंने अपनी लेखनी से हिन्दी भाषा व राष्ट्र चेतना को नई दिशा दी और हिन्दी में सत्तर से अधिक ग्रंथ लिखकर हिन्दी साहित्य को समृद्ध किया. हिन्दी साहित्य का इतिहास भारतेन्दु युग से आरंभ होता है.

उन्होंने कहा कि अवतार सिंह पाश एक क्रांतिकारी व पंजाब के सर्वाधिक महत्वपूर्ण कवि थे. उन्होंने भगतसिंह सिंह को अपना आदर्श बनाया और उनके नक्शे कदम पर चलते रहे. उन्होंने श्यामलाल गुप्त के संदर्भ में भी चर्चा की. उन्होंने कहा की रामवृक्ष बेनीपुरी एक नामचीन साहित्यकार व स्वतंत्रता सेनानी थे.उन्होंने 1919 में रोलट एक्ट के विरोध से राजनीतिक की शुरुआत की और 8 बार जेल गये. 1942 में हजारीबाग जेल से जेपी को फरारी में सहयोग किया और राहुल सांकृत्यायन के किसान आंदोलन में भी साथ दिये.

उन्होंने कई पत्र - पत्रिकाओं का संपादन भी किया. साथ ही कई महत्वपूर्ण यादगार कृतियां भी दिया.भला ऐसे विभूतियों को कैसे बिसराया जा सकता है, उन्हें याद करना लाजिमी है. अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये.