BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

देवघर में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 07 तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवघर : जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 

पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर को 08 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया यात्री शेड के पास कुछ अपराधकर्मी ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के लिए जमा हुए हैं।

सूचना के सत्यापन के बाद एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में मोहनपुर थाना की एक छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने जमुनियां जंगल के पास यात्री शेड पर छापेमारी कर 07 अपराधकर्मियों को ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

पुलिस ने उनके पास से करीब 17.05 ग्राम ब्राउन शुगर और 1,04,990 रुपये नगद बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के नाम:-

1. हरी मंडल उर्फ हरिहर मंडल (50 वर्ष), घुटियाबड़ा असहना, मोहनपुर
2. गौतम झा (24 वर्ष), चकरमा, मोहनपुर
3. राहुल कुमार (22 वर्ष), हिण्डोलावरण, मोहनपुरि
4. दीपू यादव (21 वर्ष), हिण्डोलावरण, मोहनपुर
5. लखन मराण्डी (25 वर्ष), घुटियाबड़ा असहना, मोहनपुर
6. रंधीर यादव (30 वर्ष), चौपा, मोहनपुर
7. विकास कुमार (21 वर्ष), ढाबी, मोहनपुर है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। इनके विरुद्ध कुण्डा थाना कांड संख्या 85/2025 और मोहनपुर थाना कांड संख्या 06/2026 (NDPS Act) में मामला दर्ज है।

इस छापेमारी टीम में एसडीपीओ सदर कुलदीप कुमार, मोहनपुर थाना प्रभारी पु०अ०नि० संदीप कृष्णा, स०अ०नि० राकेश कुमार रंज, आरक्षी राम कुमार साह, लक्ष्मण गोप शामिल थे।

पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।