BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

करौं में साइंस लैब का मंत्री हफ़ीजुल हसन ने किया शिलान्यास, बोले- मधुपुर के स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में होगा व्यापक सुधार


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

करौं (देवघर) : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से करौं प्रखंड मुख्यालय स्थित रानी मंदाकिनी उच्च विद्यालय प्लस टू में स्वीकृत विज्ञान, भौतिकी एवं रसायन प्रयोगशाला का शिलान्यास बुधवार को सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफ़ीजुल हसन ने किया। उन्होंने नारियल फोड़कर और फीता काटकर कार्य का शुभारंभ किया।

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि मधुपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। विधानसभा के सभी प्रखंडों में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। रानी मंदाकिनी उच्च विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला बनने से छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में काफी सहूलियत होगी और प्रैक्टिकल ज्ञान बढ़ेगा।

मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार लाया जाएगा, ताकि बच्चों का भविष्य बेहतर बन सके और वे उच्च पदों पर नौकरी पा सकें। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण भी किया और प्रधानाध्यापक को शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री विद्यालय की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था से नाखुश दिखे।

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य ललन कुमार सिंह, मंत्री प्रतिनिधि गुलाम अशरफ उर्फ राजू, मीडिया प्रभारी समीर आलम, झामुमो महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजली कुमारी, प्रधानाध्यापक उदय शंकर पाठक, जितेंद्र प्रसाद यादव, भागीरथ गोस्वामी सहित कई लोग मौजूद थे।