BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

चंदा चोरी और खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में विधायक ने किया प्रेसवार्ता


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गोड्डा : शहर के एक निजी होटल में मंगलवार को गोड्डा जिला कांग्रेस की ओर से खनिज एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में जिला स्तरीय प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

कार्यक्रम में पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रदीप यादव ने कहा कि वर्ष 2024 में लंबी कानूनी लड़ाई के बाद दो न्यायाधीशों ने महत्वपूर्ण फैसला दिया था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस से इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ने की मांग की। विधायक ने कहा कि झारखंड की जनता और खासकर महिलाओं के हितों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज करीब 50 लाख महिलाएं ‘मंईयां सम्मान योजना’ से जुड़ी हैं। 

उन्होंने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि “भगवान के नाम पर खजाना लोड किया, तो जनता के हित में इसका इस्तेमाल क्यों नहीं?” प्रदीप यादव ने आरोप लगाया कि मामला सिर्फ ‘चंदा चोरी’ तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार ने लोगों की भावनाओं के साथ भी खिलवाड़ किया है। कांग्रेस ने खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ संघर्ष जारी रखने की बात कही।